हापुड़, अप्रैल 4 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कपड़ा प्रिंटिंग कारखाने पर छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में यूरिया के अवैध इस्तेमाल की पुष्टि होने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मां वैष्णो क्रिएशन फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया गया है कि विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ फैक्ट्रियों में कपड़ा प्रिंटिंग के दौरान यूरिया का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां संदिग्ध सामग्री मिलने पर नमूने एकत्र किए गए।अधिकारियों के अनुसार, जांच के लिए लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री संचालकों को कड़ी चेतावनी भी दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.