मुंगेर, मार्च 8 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज अंचल अंतर्गत प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना के लिए ज़मीन अधिग्रहण को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप दुग्ध उत्पादन केंद्र सभागार में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुग्रह नारायण सिंह, समाज अध्ययन संस्थान पटना से परियोजना निदेशक डॉ अवधेश कुमार, शोध पदाधिकारी रणधीर प्रताप सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, राजस्व अधिकारी फैसल खान मुख्य रूप से मौजूद थे। जनसुनवाई में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर धूरिया, बेरांय, पंनसाय एवं जोरारी सहित सात मौजा के किसान माथे पर काला पट्टा लगाकर शामिल हुए। जनसुनवाई के दौरान प्रभावित सभी किसानों ने एक स्वर से प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरो...