हाजीपुर, जनवरी 1 -- जंदाहा । प्रभात ठाकुर जंदाहा प्रखंड में भारतमाला परियोजना के निकट प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण से जंदाहा सहित आसपास के इलाकों को व्यापक आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि जंदाहा अब विकास की नई धारा में प्रवेश कर चुका है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप उद्योगों की स्थापना से परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा बढ़ेगी, जिससे निवेशकों की रुचि भी इस क्षेत्र में बढ़ेगी।इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। औद्य...