आदित्यपुर, अप्रैल 2 -- गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के लिए खुशखबरी है। आरआईटी क्षेत्र के आसंगी मौजा में कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग बनेगी। यहां बाहर से आने वाले कॉमर्शियल ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र समेत टाटा-कांड्रा मार्ग पर अतिक्रमण और जाम से निजात मिलेगी। सड़कों पर जहां-तहां वाहन खड़ी नहीं रहेगी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने उद्यमियों की चिर लंबित मांगों को गंभीरता से लेते हुए कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल उपलब्ध कराने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया था। अपर समाहर्ता ने इस आदेश को गम्भीरता से लेते हुए ग़म्हरिया सीओ प्रवीण कुमार ...