मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शहीद छकौड़ीलाल सभागार में गुरुवार को जनसुनवाई हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए सामाजिक प्रभाव का आकलन किया गया। जनसुनवाई में चैनपुर चिउटाहा, कपड़फोरा, भोजपट्टी, विशुन सरैया, चतुर्पट्टी आदि गांव से आए सैकड़ों रैयतों ने पक्ष रखा। विशुन सरैया निवासी किसान राहुल सिंह ने कहा खेती से परिवार चलता है। जमीन ही नहीं रहेगी तो अनाज कहां से लाएंगे। इसके अलावा वीरेंद्र पटेल, शिवराम, रामचंद्र सिंह, मनोज तिवारी, मोहन पटेल समेत दर्जनों किसानों ने समस्याएं रखीं। सीआईएमपी पटना के असिस्टेंट प्रोफेसर एस विष्णु ने कहा कि सरकार के सामने किसानों का पक्ष रखेंगे। इस मौके पर अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आमोद राज, राजस्व पदाधिकारी मोतीलाल साह समेत अन्य पदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.