कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, संवाददाता। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने की प्रगति, दादानगर सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन और स्थापना कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में फजलगंज क्षेत्र के चक-84 में शेष सीवर कार्य के लिए अतिरिक्त बजट की मांग पर चर्चा हुई। एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास तक ग्रीन बेल्ट निर्माण के लिए स्वीकृति प्रक्रिया और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। रूमा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी समस्या को लेकर नगर निगम द्वारा नाले की सफाई की गई, लेकिन कुछ किसानों द्वारा जल मार्ग अवरुद्ध किये जाने पर मण्डल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.