रामपुर, मार्च 29 -- डीएम व एसपी की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनपद के औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत को निर्देशित किया कि आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए, जिससे उद्योगों तक आवागमन सुगम एवं बाधारहित हो सके और आर्थिक गतिविधियों को गति मिले। एसपी ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भमरौआ रोड सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार...