औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव पर सख्त हुए कमिश्नर, नाला निर्माण के लिए बजट आकलन के निर्देश
लखनऊ, अप्रैल 30 -- शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को निर्यात भवन में आयोजित मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अमौसी, सरोजनीनगर और बंथरा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम के स्थायी समाधान पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए शासन स्तर पर बजट की पैरवी की जाएगी। बैठक के दौरान जल निकासी की समस्या पर चर्चा करते हुए जल निगम की सीएनडीएस ने बताया कि नाला निर्माण और ड्रेनेज सुधार के लिए शासन से मंजूरी मिलना बाकी है। इस पर मण्डलायुक्त ने संस्था को निर्देश दिए कि नाले के निर्माण में होने वाले संभावित खर्च का विस्तृत आकलन कर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करें। अमौसी और सरोजनीनगर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.