लखनऊ, जुलाई 1 -- मानूसन आते ही हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर सख्त, जल निगम को भी अल्टीमेटम लखनऊ मुख्य संवाददाता

जलभराव की समस्या अमौसी, सरोजनी नगर और बंथरा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में हर साल होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर मंडलायुक्त ने सख्त रुख अख्तियार किया। उनकी अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित 'मंडलीय उद्योग बंधु समिति' की बैठक में जल निकासी, सीवर नेटवर्क और सड़कों के चौड़ीकरण के मुद्दों पर सीधे जवाब-तलब किया गया। कमिश्नर ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है, लिहाजा बिना किसी देरी के जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उद्यमियों की चिंताएँ बैठक में उद्यमियों की ओर से जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। खासतौर पर कानपुर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्रों सरोजनीनगर, अमौसी, नादरगंज के उद्...