उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के सराय कटियान गांव में औद्योगिक गलियारे का पुननिर्माण किया जा रहा है। यहां पर पोलैंड की कंपनी कैनपैक और यूएई की एक्वा कल्चर कंपनियों द्वारा उद्यम स्थापित करने की इच्छा जता चुके हैं। बुधवार को एक्वा कल्चर कंपनी के अधिकारियों ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश सरकार सभी एक्सप्रेस वे दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित कर रही है। इनमें लघु व वृहद स्तर की उद्यम इकाइयां स्थापित की जानी है। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है। जनपद में सराय कटियान गांव से होकर गुजरे एक्सप्रेसवे के किनारे 248 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा एक व दो का निर्माण किया जा रहा है। गलियारे में मौजूद सुविधाओं को देखते हुए यहां कई निवेशक उद्यम स्थापित करने की इच्छा जता चुके हैं। इसी के तहत पोलैंड की कैनपैक व संयुक्त अरब अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.