बरेली, जून 26 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। भमोरा सहित 10 गांवों में औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 1000 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। किसानों ने जमीन के असमान सर्किल रेट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। अब अगस्त से पहले सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों की आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। आंवला तहसील के आलमपुर जाफराबाद ब्लाक क्षेत्र में 1000 हेक्टेयर भूमि पर कॉरिडोर का विकास किया जाना है। बरेली में जमीन की खोज के लिए यूपीडा ने इस वर्ष नौ जनवरी को पत्र भेजा था। पत्र के बाद आंवला तहसील के भमोरा, मकरंदपुर ताराचंदपुर, पखुरानी, कुड्ढा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली, चांदपुर मटकी में जमीन चिह्नित की गई है। यह जमीन बरेली-मथुरा हाईवे के समीप, भमोरा से बिलारी वाया आंवला स्टेट हाईवे के दोनों ओर स्थित है। छह अप्रैल को जिला प्रशासन ने जमीन तय कर प्रारंभिक ...