औद्योगिक कचरे से बनेगी भवन निर्माण की सामग्री
जमशेदपुर, मई 30 -- उद्योगों के बेकार सामान को रीसाइकिल करके भवन निर्माण की सामग्री जैसे सीमेंट, स्टोन चिप्स और बालू तैयार की जा सकती है। स्टील से नया उत्पाद भी बनाया जा सकता है। ये बातें सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं। गुरुवार को वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में शामिल हुए। वहीं, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल कुमार भट्नागर ने कहा कि टाटा स्टील में पेवर्स ब्लॉक और ग्रीन रोड बनाने का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आरंभ कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका निबेदिता मंडल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने उच्च प्रभाव वाले इंजीनियरिंग अनुसंधान को जमीनी औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने की जरूरत पर जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.