औद्योगिक कचरे को रीसाइकिल कर मूल्यवान संसाधन बनाने पर जोर
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से मूल्य-निर्धारण की नई परिकल्पना थीम पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन सरकॉन-2026 में उद्योग, शिक्षा, शोध संस्थानों और स्टार्टअप्स के विशेषज्ञ सर्कुलर इकोनॉमी और संसाधनों के सतत उपयोग पर मंथन कर रहे हैं। बेल्डीह क्लब में गुरुवार से शुरू हुआ यह आयोजन टाटा स्टील ने आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर, सीएसआइआर-एनएमएल और इंडियन सिरेमिक सोसाइटी के सहयोग से किया है। इसे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीति आयोग के पूर्व सदस्य पद्म भूषण डॉ. बीके सारस्वत ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन फुटप्रिंट की चुनौतियों से निपटने के लिए सतत तकनीक और नवाचार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने औद्योगिक कचरे से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए सस्टेनेबल तकनीक और इनोवेशन आधारित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। खास तौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.