जमशेदपुर, अगस्त 3 -- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चैम्बर भवन में झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां : सतत एवं प्रतिस्पर्धी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में विषय पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के 19 जिलों के चैम्बर प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के रोडमैप पर विस्तृत मंथन किया। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने की झारखंड प्रोफेशनल टैक्स खत्म की मांग मुख्य अतिथि की बात संगोष्ठी के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि झारखंड को केवल खनिज उत्पादक राज्य नहीं, बल्कि विनिर्माण एवं मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) आधारित औद्योगिक राज्य के रूप में विकसित...