बरेली, मार्च 17 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से एमएसएमई इकाइयों को औद्योगिक गैस/एलपीजी की आपूर्ति में हाल ही में आई रुकावट के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि मौजूदा स्थिति गैस की वास्तविक कमी से अधिक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्या प्रतीत होती है। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, जल्द ही इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी औद्योगिक इकाई की पुष्ट जानकारी नहीं मिली है, जिसे गैस आपूर्ति में व्यवधान के कारण बंद करना पड़ा हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्यमी की इकाई में गैस की कमी के कारण उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.