औद्योगिक इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ी
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-37 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में वेतन बढ़ोतरी को लेकर हुए दो दिन के हंगामे और हाईवे जाम की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिले के सभी औद्योगिक इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही कंपनी प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय बनाकर हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और गश्त तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '21%' दिया पर क्या थी '20 वाली झूठी बात', जिस पर भड़के थे नोएडा के श्रमिक इन आदेशों के बाद से जिले के सभी थानों की पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.