चंदौली, मार्च 14 -- पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के लिए गेल गैस लिमिटेड की ओर से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की खपत में 20 प्रतिशत की कटौती का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कल कारखानों को 24 की जगह 18 घंटे ही संचालित करने की गाइड लाइन जारी की गई है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी की ओर से सभी औद्योगिक इकाइयों को आदेश भेज दिया गया है और तत्काल प्रभाव से इसका पालन करने को कहा गया है। इसलिए औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही पीएनजी का उपयोग करना होगा। कंपनी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी इकाई की ओर से तय सीमा से अधिक गैस की खपत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि कोई औद्योगिक इकाई इन निर्देशों का पालन नहीं करती है तो संबंधित संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.