हापुड़, मई 3 -- स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिक एवं उनके परिवारजन नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि ब्लॉक धौलाना में ग्रामीण क्षेत्रों में 24 स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। जहां पर एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती है। यह स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहते हैं। उक्त स्वास्थ्य केद्रों पर कोई भी नागरिक, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिक एवं उनके परिवारजन नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इन केद्रों पर शुगर, ब्लड प्रेशर, पेशाब की जांच, मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस बी, डेंगू इत्यादि की नि:शुल्क जांच की जाती है। यह भी पढ़ें- आरोग्य शिविर में 117 को मिली सेवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...