गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेसवे और आसपास के क्षेत्रों स्थित ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। औद्योगिक इकाइयों की जांच कर नोटिस दिए गए। यह कार्रवाई एचएसपीसीबी चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जारी निर्देशों के अनुपालन में 6 और 7 मई को की गई। निरीक्षण का उद्देश्य आवासीय परियोजनाओं में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की कार्यप्रणाली की जांच करना तथा आसपास संचालित अवैध औद्योगिक इकाइयों की पहचान करना था। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-111 स्थित लोटस होम्ज अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी के एसटीपी में अनियमितताएं पाई गईं। बोर्ड की टीम ने एसटीपी के इनलेट और आउटलेट के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर...