नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के औद्योगिक और आवासीय सेक्टर में आंतरिक सड़कें डेढ़ दशक बाद भी अधूरी हैं। इससे यहां भूखंड लेने वाले आवंटी और उद्यमी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यहां निर्माण सामग्री की आवाजाही प्रभावित कर रही है। 13 से 16 वर्ष पुराने सेक्टरों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने वर्ष 2009 में 300, 500, एक हजार, दो हजार और चार हजार वर्गमीटर के 21 हजार भूखंडों की पहली आवासीय योजना शुरू की थी। ये सभी भूखंड सेक्टर-18 और 20 में हैं। इन सेक्टरों को बने करीब 16 वर्ष से अधिक समय हो चुका, लेकिन अब तक सेक्टरों में सड़कें अधूरी हैं। प्राधिकरण के मुताबिक इन दोनों सेक्टरों में 1100 से अधिक आंवटियों को कंप्लीशन दिया जा चुका। अब भी हजारों आवंटियों के सामने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.