जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। सीएसआईआर-नेशनल मेटलर्जी लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनएमएल) जमशेदपुर अपनी स्थापना के 85 वर्ष पूरे होने पर 30 सितंबर को अपना स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। जमशेदपुर में स्थित यह संस्थान केवल धातुकर्म और सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान का प्रमुख केंद्र ही नहीं है, बल्कि देश के औद्योगिक और तकनीकी विकास की रीढ़ भी रहा है। आठ दशक से अधिक समय से इस संस्थान ने धातु कर्म, खनिज इंजीनियरिंग और पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकियों के विकास में अभूतपूर्व योगदान देकर राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी है।30 सितंबर की सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में विज्ञान, उद्योग और अकादमिक जगत के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप म...