औद्यानिक विकास योजना में आवेदन आमंत्रित
कुशीनगर, जून 24 -- कुशीनगर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिये औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न फसलों तथा कृषि यंत्रों के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। योजना के तहत खरीफ व रबी संकर कद्दूवर्गीय, संकर टमाटर, मसाला मिर्च, संकर शिमला मिर्च, प्याज, गेंदा, आईपीएम और पावर ट्रिलर पर अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर अपना पंजीकरण कराकर आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम खतौनी की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज के दो फोटो संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि कृषकों का चयन प्रथम आओ प्रथम पाओ के सिद्धांत पर निर्धारित भौतिक लक्ष्य की सीमा के अंतर्गत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उद्यान विभाग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.