औद्यानिक फसलों को हुई क्षति का मिलेगा मुआवजा
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। औद्यानिक खेती करने वाले कृषकों को भी आंधी और वर्षा से फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति मिलेगी। जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने बताया कि उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में मौसमी घटकों के कारण औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के संबंध में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बताया आंधी और बारिश से किसानों को फल एवं शाकभाजी इत्यादि फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है। किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए विभाग के तरफ से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के कृषकों से अनुरोध किया है कि जिन कृषकों के यहां आंधी और वर्षा से फल एवं शाकभाजी की क्षति हुई है उसकी सूचना भू-अभिलेख, जियो टैग फोटोग्राफ्स, वीडियो एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी को उपलब्ध करा दें। यह भी पढ़ें- मौसमी आपदा से प्रभावित औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.