औद्यागिक विकास योजना में मिला 40 हेक्टेयर का लक्ष्य
हमीरपुर, सितम्बर 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जनपद में संचालित बुंदेलखंड एवं विन्ध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत कृषक प्रक्षेत्रों पर कलमी फलदार पौधों अमरूद, आम, आंवला, नींबू वर्गीय फल, बेर, बेल एवं अनार आदि का रोपण कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत जनपद को 40 हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। किसानों का चयन ऑनलाइन पंजीकरण की वरीयता के आधार पर 'प्रथम आवक-प्रथम पावक' के सिद्धांत पर होगा।
योजना की जानकारी जिला उद्यान अधिकारी डॉ.बल्देव प्रसाद ने बताया कि नवीन उद्यान रोपण के लिए ऐसे कृषकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके प्रक्षेत्र पर रोपित उद्यान की सुरक्षा के लिए कटीले तार (बार्बेड वायर) से फेंसिंग तथा सिंचाई के लिए ड्रिप पद्धति की व्यवस्था स्थापित हो। ड्रिप सिंचाई प्रणाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.