औड़िहार, वाराणसी रूट से चलेगी मऊ-वलसाड समर स्पेशल ट्रेन
गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए संचालित हो रही 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच पुल संख्या-110 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 9 मई तक प्रत्येक शनिवार को परिवर्तित मार्ग औड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज जंक्शन होते हुए चलाई जाएगी। यह ट्रेन मऊ से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से 10 मई तक प्रत्येक रविवार को इसी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी और मऊ रात 10:45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.