भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। थानों में पुलिस की कार्यशैली पर नजर रखने के लिए वरीय अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अचानक थाना पहुंचकर अधिकारी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानों में पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि पहले थानों के निरीक्षण के लिए वरीय अधिकारी जाते थे तो पहले ही उसकी सूचना दी जाती थी और थानों में उसको लेकर पूरी तैयारी कर ली जाती थी। दस्तावेज के रखरखाव से लेकर बर्ताव तक देखे जा रहेथानों के औचक निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधिकारी वहां संधारित दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। स्टेशन डायरी के साथ ही केस डायरी और कांडों के निष्पादन को लेकर सवाल हो रहे हैं। अचानक पहुंचे अधिकारी कांडों के अनुसंधाकर्ताओं से केस को लेकर जानका...