झांसी, जुलाई 4 -- जांच दल द्वारा अवैध खनन में संलिप्त पट्टाधारकों पर होगी कार्रवाई झांसी, संवाददाता

जांच दल की कार्रवाई औचक निरीक्षण से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर कार्यवाही हुई। खनन माफिया और उनके रहनुमाओं को सीधी चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि आवंटित क्षेत्र के बाहर खनन कार्य करने एवं नियम विरुद्ध खनन एवं परिवहन सहित भंडारण करने में जुटे माफिया तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन का संकल्प जिलाधिकारी ने कहा कि बालू, मौरंग, गिट्टी जैसे खनिज आम आदमी से सीधा जुड़ा है। इनकी कालाबाजारी करते हुए कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी ना हो व खनिजों के कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए। जन सामान्य को उचित दर पर खनिज उपलब्ध हो और प्रदेश में खनन के व्यवसाय सु...