शामली, अप्रैल 11 -- शामली। शुक्रवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहरनी का औचक निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी कु. प्रिंसी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 137 छात्रों के सापेक्ष 98 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित कुल 11 स्टाफ कार्यरत हैं, जिनमें सभी उपस्थित मिले। मिड डे मील निर्धारित मेनू के अनुसार तैयार कराया जा रहा था, जो संतोषजनक पाया गया। नवीन नामांकन की समीक्षा के दौरान प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह में कक्षा 1 में नामांकन बढ़ाने हेतु सघन नामांकन मेला एवं अन्य जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएं। वही निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रांगण में पड़े आउटडोर खेल सामग्री को शीघ्र इंस्टॉल कराने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.