औचक निरीक्षण में 7 चिकित्सक-कर्मी गायब, सिविल सर्जन ने रोका वेतन
मधुबनी, अगस्त 5 -- मधुबनी। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। 4 अगस्त को किए गए औचक निरीक्षण में तीन स्वास्थ्य केंद्रों से सात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके बाद सिविल सर्जन ने सभी के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सिविल सर्जन ने पंडौल प्रखंड के सरिसव पाही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झंझारपुर के सिमरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अररिया संग्राम ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
उपस्थिति पंजी की जांच उपस्थिति पंजी की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। सरिसव पाही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित सौरभ 1 अगस्त से 4 अगस्त तक तथा रूपम कुमारी 4 अगस्त को बिना सूचना अनुपस्थित पाई गईं। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.