औचक निरीक्षण में वन स्टॉप सेंटर की प्रशंसा
किशनगंज, मई 22 -- किशनगंज। महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा किशनगंज जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सशक्तिकरण कार्यालय का गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, किशनगंज एवं डीपीओ आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम किशनगंज के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण, कार्यप्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संधारित विभिन्न पंजी, केस रजिस्टर, आगंतुक पंजी, कार्यालय अभिलेख एवं पीड़ित महिलाओं से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सभी रजिस्टर एवं अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित पाए गए। अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिला सहायता सेवाओं एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.