लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को चिकित्सक के परामर्श के बाद लैब में जांच व रिपोर्ट में विलंब की शिकायत के बाद डीएस डॉ राकेश कुमार गुरुवार को अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती के साथ परिसर में संचालित पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब की कार्यप्रणाली, जांच प्रक्रिया व मरीज को मिलने वाली सुविधा का जायजा लिया। लैब में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मरीज की जांच निर्धारित समय पर करें और रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध कराएं। गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर रिपोर्ट मरीज के इलाज में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में लैब की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया। लैब में रखे अतिरिक्त और अनुपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.