सहरसा, फरवरी 13 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्कूल सह महंथ मिठ्ठू दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी, एमडीएम स्टॉक तथा अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि विद्यालय में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति बेहद कम थी, जबकि उपस्थिति पंजी में 65 से 90 प्रतिशत तक उपस्थिति दर्ज की गई थी। पीएमश्री योजना के अंतर्गत कक्षा छह, सात और आठ में कुल मिलाकर मात्र 35 छात्र उपस्थित मिले। वहीं हाई स्कूल की स्थिति चिंताजनक रही-अभिलेखों में बड़ी संख्या में नामांकन के बावजूद कक्षा नौ में केवल 7 छात्र उपस्थित थे, जबकि कक्षा दस और ग्यारह में एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। प्रधानाध्यापक का वेतन रोका निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.