पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड सहित कई विभागों की व्यवस्थाएं जांची गईं। इस दौरान कुछ स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी। सबसे पहले प्राचार्य इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं। वहां भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई, ड्यूटी चार्ट और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर और कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। प्र्राचार्य ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.