मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्यकों ने परिषदीय विद्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। एकसाथ जनपद भर में किए निरीक्षण में कुल 125 विद्यालयों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में छानबे ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरगढ़ प्रथम एवं द्वितीय स्कूल बंद होने के निर्धारित समय दोपहर डेढ़ के आधा घंटा पहले ही बंद पाया गया। जबकि दो सहायक अध्यापक,चार शिक्षामित्र एवं दो अनुदेशकों समेत कुल 8 अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के लिए निर्देशन में विद्यालयों के निरीक्षण में बंद विद्यालय एवं अनुपस्थित शिक्षकों,शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को नोटिसि जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले लालगंज,हलिया,जमालपुर,छानबे,कोन,नगर ब्लाक में शिक्षकों,शिक्षामि...