इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- जसवंतनगर। रविवार को सीओ आयुषी सिंह ने थाना बलरई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफआईआर, काउंसलिंग, फीडबैक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। महिला संबंधी मामलों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने काउंसलिंग को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए और मिशन शक्ति मामलों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। थाने में गंदगी और लंबित विवेचनाएं मिलने पर सीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित मामलों का समय से निस्तारण, ई-साक्ष्य व ई-समन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और अभिलेखों के सही से रख-रखाव के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.