औचक निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक, कार्रवाई के लिए एसडीओ ने लिखा पत्र
पूर्णिया, अप्रैल 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा में औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के ड्यूटी से गायब मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने वरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। एसडीओ ने बताया कि सुबह 10:41 बजे किए गए निरीक्षण में केंद्र पर पदस्थापित चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रभाकर अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद कर्मियों से पूछताछ में बताया गया कि चिकित्सक कभी-कभार ही अस्पताल आते हैं। वहीं इलाज कराने पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर महीने में केवल पांच से सात दिन ही अस्पताल पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी मांगे जाने पर कर्मियों ने बताया कि पंजी अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में रखा गया है। यह भी पढ़ें- रंगपुरा में एसडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही उजागर मामले की गंभीरता को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.