लखनऊ, अप्रैल 10 -- जोन छह के चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई जब निरीक्षण के दौरान आधे से अधिक कर्मचारी नदारद मिले। बुधवार को अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने जोन छह के कैंपवेल रोड, मल्लपुर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्थाएं एसएस और एफबी की कार्यप्रणाली बेहद खराब पाई गई। दोनों संस्थाओं के करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी मौके से गायब मिले, जिस पर अपर नगर आयुक्त ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। -------जोनल सेनेटरी अधिकारी पर भी गिरेगी गाजनिरीक्षण के दौरान लापरवाही केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। डॉ. राव ने स्पष्ट कहा कि जोनल सेनेटरी अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को तत्काल सुध...