औचक निरीक्षण में कई स्कूलों में छात्र उपस्थिति रही कम
कन्नौज, सितम्बर 7 -- कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और छात्र उपस्थिति की हकीकत जानने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में नामांकन के मुकाबले छात्रों की उपस्थिति कम मिली। बीएसए ने शिक्षकों को नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय महचन्दापुर में 163 बच्चे नामांकित मिले, जबकि निरीक्षण के दौरान 87 छात्र ही उपस्थित थे। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय बिलिन्दापुर में 123 के सापेक्ष 99, प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा में 158 में से 129 और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा में 125 में से 98 छात्र मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय असकरनपुर्वा में 211 में से 187 तथा प्राथमिक विद्यालय वंशीपुर्वा में 74 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.