जहानाबाद, मई 8 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, जन वितरण प्रणाली कार्यालय तथा मनरेगा कार्यालय में कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर प्रखंड प्रमुख ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी समेत संबंधित वरीय अधिकारियों से की है। जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख को लगातार शिकायत मिल रही थी कि प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित विभिन्न विभागों में कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे आम लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्थापना लिपिक अरुण से शोकॉजनिरीक्षण के परिणाम शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए उन्होंने अचानक कार्यालयों का न...