एटा, मई 15 -- ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से औचक निरीक्षण होने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की लापरवाही रुक नहीं रही है। अप्रैल, मई में बीएसए दिनेश कुमार सहित अन्य खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयकों ने स्कूलों के निरीक्षण में 19 अनुपस्थित मिले। जिनका बीएसए ने वेतन रोका है। अनुपस्थितों को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिये हैं। बीएसए ने बताया कि एक सप्ताह में परिषदीय विद्यालयों का ऑनलाइन औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 12 शिक्षामित्र, पांच सहायक अध्यापक और दो प्रधानाध्यापक शामिल है। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में निधौलीकलां के विद्यालय में छह, शीतलपुर में दो, मारहरा में चार, जैथरा में दो और अलीगंज में पांच शिक्षक, शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए ने बताया कि ...