गढ़वा, अप्रैल 15 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को खरौंधी प्रखंड का दौरा कर विभिन्न कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। वह सुबह करीब 9.58 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी का मिलान किया। जांच में बीडीओ-सीओ सहित अधिसंख्य पदाधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उसपर नाराजगी जताते हुए उन्हें शोकॉज किया है। निरीक्षण के क्रम में चंदनी कुम्हार टोली, सिरपलिया, राजी और लोहबंधा के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जायजा लिया गया। कुम्हार टोली आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और जल्द संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक अन्य केंद्र पर सेविका और सहायिका अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.