औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली महिला चिकित्सक से शोकॉज, वेतन रूका
गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
डॉक्टरों की अनुपस्थिति निरीक्षण के क्रम में महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहती हैं। उससे पूर्व हुए निरीक्षण में भी उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई थी। उस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट को संबंधित चिकित्सक से शोकॉज करने का निर्देश दिया। साथ ही, अगले आदेश तक उनके वेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.