औचक निरीक्षण में अनुपस्थित बीडीओ सहित अन्य कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित
गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को चिनिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति और कार्यालय के कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनियां पहुंचे। वहां ओपीडी में एक चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हुए मिले। मेडिकल काउंटर से दवाओं का वितरण किया जा रहा था। वहीं नर्सिंग स्टाफ और पैथोलॉजी विभाग के कर्मी अनुपस्थित पाए गए। यहां जानकारी लेने के बाद वे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में भाग लेने गए हैं.
निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई प्रखंड सह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.