प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार तिवारी और उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद गुप्ता ने रविवार को मऊआइमा के धरौता और सोरांव के बिगहिंया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिगहिंया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमी अहमद अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने से सीएमओ को स्टॉक रजिस्टर नहीं मिल पाया। जांच के दौरान पाया कि रजिस्टर पर मंत्रा आईइडी और 12 मार्च को हुए प्रसव का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था। इसके लिए सीएमओ ने एएनएम रिंकू देवी को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान धरौता पीएचसी में आयुष फार्मासिस्ट जयप्रकाश अनुपस्थित मिले जिनके अवकाश की स्वीकृति को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.