सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को शोहरतगढ़, जोगिया व नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में लगे सीएम आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत देखी। स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई न रहने पर जिम्मेदारों को हिदायत दी।सीएमओ ने बताया कि शोहरतगढ़ क्षेत्र के पीएचसी मधवापुर, जोगिया क्षेत्र के कटहना व नौगढ़ क्षेत्र के सनई में लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को चेक किया गया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं देखी गई। दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों-तीमारदारों से बातचीत की। परिसर के अंदर गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए हिदायत दी गई। अगली बार के निरीक्षण में व्यवस्था बेहतर न होने पर संबंधित के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.