सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी शनिवार को सीएचसी उस्का बाजार पहुंचे। वह मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अधीक्षक डॉ. एसके पटेल के नदारद रहने पर बिफर पड़े। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। साफ तौर पर कहा कि व्यवस्थाओं को लेकर हो रही लापरवाही की सूचना ऊपर तक दी जाएगी। विधायक के यह तेवर देख सभी हैरान रह गए।शिक्षक विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर के बाहर स्ट्रेचर पर पड़ा मरीज इलाज के लिए परेशान था, लेकिन उसे देखने वाला कोई भी चिकित्सक कर्मी नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- हेल्थ ऑफीसर संचारी रोग अभियान की नहीं दे सके जानकारी इस पर विधायक ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को फटकार लगाई। उन्हों...