औचक जांच में मसाले व किराना सामान से लदे कई वाहन पकड़े
समस्तीपुर, जून 1 -- समस्तीपुर। आयुक्त (कमिश्नर कमर्शियल टैक्स) द्वारा मालवाहक वाहनों की औचक जांच के आदेश पर समस्तीपुर वाणिज्य कर अंचल के अधिकारियों ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाया।
विशेष जांच अभियान अभियान में कोल्ड ड्रिंक्स, तंबाकू, किराना सामान, मसाले, ड्राई मिर्च, काली मिर्च, लहसुन, हल्दी, धनिया सहित विभिन्न सामानों से लदे कई वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध पाए जाने पर कई वाहनों को विभागीय कार्रवाई के लिए रोक लिया गया है। यह कार्रवाई राज्य कर उपायुक्त अमित कुमार तथा राज्य कर सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश के नेतृत्व में की गई। अभियान में विभागीय अधिकारियों ने माल परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, ई-वे बिल तथा अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की।
कर चोरी पर अंकुश सेल्स टैक्स विभाग के समस्तीपुर अंचल प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.