बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह व बालीडीह थाना प्रभारी संदीप व पुलिस बल द्वारा सेक्टर-12 एवं थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

अवैध ईंधन का भंडाफोड़ अभियान के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल -डीजल एवं इथेनॉल के भंडारण तथा क्रय-विक्रय के मामले का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल का अवैध भंडारण पाया गया। पहले टीम द्वारा छापेमारी आरबीएस कॉलेज समीप सेक्टर 12 में तेल का टैंकर (एचपीसीएल ट्रांसपोर्टर) एवं ड्रम में भारी मात्रा में अवैध रूप से ड्रम में पेट्रोल - डीजल बरामद किया गया।

दूसरे स्थान पर छापेमारी वहीं, दूसरा बालीडीह थ...