औघड़नाथ मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया
मेरठ, मई 12 -- सोमवार को औघड़नाथ मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग आयोजन अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव की अनूठी झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मेयर हरिकान्त अहलूवालिया रहे। प्रशासन की ओर से डीएम डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा। भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से लोगों को परिचित कराया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली कलश यात्रा औघड़नाथ मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.