औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक
सहारनपुर, अगस्त 12 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूजा के अंतर्गत प्रात:काल से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने भी निर्धारित समय पर महादेव को गंगाजल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में करीब 5.15 फुट ऊंचा नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित है, जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव के परिवार के स्वरूप का दर्शन करते हैं। मान्यता है कि यहां दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने और मनोकामना मांगने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: श्रावण शिवरात्रि पर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.